20260501234110412683621.mp4
20260501234143149132833.mp4
- यूथ कांग्रेस चुनावों को लेकर गांवों में जागरूकता की कमी
- राजस्थान में चुनाव प्रक्रिया में आ रही दिक्कतें
- वोटिंग के लिए पहुंच रहे वॉलेंटियर्स को परेशानी
- ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी का अभाव बना चुनौती
- युवा भागीदारी बढ़ाने की जरूरत
- जागरूकता अभियान चलाने की मांग तेज
राजस्थान में चल रहे यूथ कांग्रेस चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है।
गांवों में कई लोगों को चुनाव प्रक्रिया और इसके महत्व की पूरी जानकारी नहीं है, जिसके चलते वोटिंग के लिए पहुंच रहे वॉलेंटियर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वॉलेंटियर्स का कहना है कि लोगों को ना तो चुनाव की तारीखों की सही जानकारी है और ना ही यह पता है कि उनका वोट कितना महत्वपूर्ण है। इस कारण कई जगहों पर अपेक्षित मतदान नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में जानकारी के अभाव के चलते यूथ कांग्रेस चुनावों की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इससे युवा नेतृत्व के चयन पर भी असर पड़ सकता है।
स्थानीय स्तर पर अब जागरूकता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें। देखे संदीप यादव की रिपोट
