EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किसानों से ट्रैक्टर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151159343 - RAKESH SEN 54 65
    01 May 2026 20:33 PM



  1. भाटपचलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  2.  
  3. 1 करोड़ 80 लाख के 20 ट्रैक्टर जब्त
  4. मासिक किराए का लालच देकर करता था धोखाधड़ी
  5. उज्जैन पुलिस के अभियान के तहत सफलता
  6. आरोपी से पूछताछ जारी, और खुलासों की उम्मीद
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसानों के साथ ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी रफिक पिता गनीमोहम्मद, निवासी ग्राम माधौपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले-भाले किसानों को अधिक मासिक किराया देने का लालच देकर उनके ट्रैक्टर ले लेता था। इसके बाद वह उन ट्रैक्टरों को दूरदराज क्षेत्रों में बेच देता या गिरवी रख देता था, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के कुल 20 ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। ये ट्रैक्टर उज्जैन, रतलाम, धार और इंदौर जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं।

इस मामले में थाना भाटपचलाना में अपराध क्रमांक 177/2026 के तहत धारा 318(4) और 316(2) BNS के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर प्रवृत्ति का है और वह बार-बार अपना मोबाइल नंबर बदलकर फरार रहता था। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है, ताकि उससे और जानकारी हासिल की जा सके।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। देखे उज्जैन से राकेश सेन की रिपोट  

20260501203149615656835.mp4

2026050120315490672485.mp4

20260501203202643412263.mp4

20260501203206851502743.mp4

20260501203220989754661.mp4



Subscriber

188681

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना