फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी पंचायत भवन पर विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी (विकासखंड चोलापुर) स्थित पंचायत भवन में धीरज हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैथी गांव के करीब 25–30 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धीरज हॉस्पिटल के प्रबंधक अतुल सिंह, आरोग्य मित्र नवनीत चतुर्वेदी, सत्यम मौर्य और रमाकांत मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान आदित्य सिंह पंचायत सहायक आंचल यादव, ग्राम पंचायत कैथी की अर्चना राय तथा आशा कार्यकर्ता मंजू यादव, नीता श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, रेनू देवी, सुगना देवी, मंजू सिंह और आशा संगिनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनीता यादव की उपस्थिति भी रही, जिन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलता है और सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचती हैं। लईक आफताब 151166686
