EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जोबट में सुबह-सुबह बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    01 May 2026 19:47 PM



आलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र में चोरी की एक और घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार कपिल राठौर निवासी महात्मा गांधी मार्ग, जोबट की मोटरसाइकिल (MP45MB2701) शिव मार्ग चौराहे से चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 5:20 बजे की है, जब इलाके में सन्नाटा था। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। फुटेज में चोर पहले मौके की रेकी करते नजर आते हैं और फिर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत जोबट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना