EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तलवार से पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    01 May 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर आरक्षी को घायल करने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार और टूटी हुई मयान बरामद की गई है। घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब चिलबिला पावर हाउस तिराहे पर वाहन चेकिंग और यातायात व्यवस्था के दौरान ट्रक चालकों द्वारा रॉन्ग साइड में वाहन खड़ा किया गया था। पुलिस द्वारा टोके जाने पर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान ट्रक चालक हरप्रीत सिंह ने धारदार हथियार से आरक्षी पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। इस मामले में थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को स्टेशन रोड के पास फाटक के समीप से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी रतोके, थाना चोला साहिब, जनपद तरन तारन (पंजाब), उम्र लगभग 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक अदद तलवार और टूटी हुई मयान बरामद की है, जो घटना में प्रयुक्त हुई थी।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत सिंह सेंगर के साथ कांस्टेबल अनिल कुमार, प्रशांत कुमार और विकास कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना