EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बनकट में दबंगई का आतंक, 6 साल के बच्चे को बनाया निशाना
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    01 May 2026 19:43 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दबंग ने 6 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से पीट डाला। आरोप है कि गांव निवासी आफताब ने खेल रहे मासूम को लात-घूंसों से इस कदर मारा कि बच्चा दर्द और डर से कांप उठा और मौके पर ही पेशाब व शौच कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित पिता सिराज अहमद ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से सवाल किया, तो उसने उल्टा पूरे परिवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी इलाके का दबंग है और आए दिन लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने साफ कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंचेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या इस मासूम को इंसाफ मिलेगा या दबंगई फिर भारी पड़ेगी। लईक आफताब 151166686



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना