EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण विकास को दी रफ्तार, पुल व बिजली सुविधाओं का लोकार्पण
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    01 May 2026 19:42 PM



आलीराजपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज ग्रामीण अंचलों में विकास की नई इबारत लिखते हुए विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, शिक्षा, सिंचाई एवं विद्युत सुविधाओं से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। आज कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने 7 करोड़ 29 लाख 87 हजार लागत से बनने वाले 2 पुल का एवं 5 लाख 97 हजार लागत से स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण किया। विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही मांगो के आधार पर किया गए वादों को पूरा करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज आगलगोट-बिजोरिया पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, जिसकी लागत 3 करोड़ 17 लाख 75 हजार रुपए है। इसके साथ ही पिथनपुर पुल निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया, जिसकी लागत 4 करोड़ 12 लाख 12 हजार रुपए है। दोनों पुल लंबे समय से क्षेत्र की मांग थे, जिनके निर्माण से आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में नदी-नालों में जलभराव होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों एवं आम नागरिकों को दूसरी ओर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था या लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता था। पुल निर्माण के बाद अब इन समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

पुल निर्माण से ग्रामीणों को होंगे ये बड़े लाभ -

बरसात में नदी पार करने का जोखिम समाप्त होगा। स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी नहीं होगी, आपातकालीन सेवाएं बेहतर होंगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विद्युत डीपी का लोकार्पण -

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कुकावाट होली फलिया में 5 लाख 97 हजार 500 रुपए लागत से स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण भी किया। क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं बनी हुई थीं, जिससे ग्रामीणों और किसानों को काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने बताया की विद्युत डीपी लोकार्पण होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी, घरों में पर्याप्त एवं स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, किसानों को सिंचाई पंप चलाने में सुविधा मिलेगी, खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से फसलों का उत्पादन बेहतर होगा, बिजली उपकरणों के खराब होने की संभावना कम होगी, ग्रामीणों को गर्मी एवं अन्य मौसम में राहत मिलेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लगातार गांव, गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र पर कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क, पुल, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ रही है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर निवास करने वाले प्रत्येक ग्रामीण तक विकास का लाभ पहुंचे और किसी भी व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया, अमन सिंह , मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया, रोशन पचाया, मेहताब झाड़ोली, हरीश, जागरसीह, बालू, छगन सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात मिलने पर मंत्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना