EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अकोला में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लोगों ने उखाड़कर किया प्रदर्शन
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 65 76
    01 May 2026 17:48 PM



उत्तर प्रदेश के अकोला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। चाहर वाटी इलाके में आज बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर से परेशान लोगों ने अपने घरों में लगे मीटर तक उखाड़ दिए और उन्हें फेंकते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी हुई है और उन्हें कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साफ तौर पर मांग रखी कि स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। रिपोट - शाहरुक बेग  151188410



Subscriber

188681

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना