EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आदर्श विद्यापीठ गंगा प्रसाद , राम प्रसाद यादव इंटरमीडिएट कॉलेज रूहीपुर में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 76
    01 May 2026 11:02 AM



 गाजीपुर के रूहीपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान, विद्यालय में खुशी का माहौल

  • आदर्श विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रतिभाओं का सम्मान, छात्रों का बढ़ा उत्साह
  • 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, शिक्षा को लेकर दिया प्रेरक संदेश
  • माल्यार्पण और मेडल देकर छात्रों का सम्मान, मेहनत और अनुशासन पर दिया जोर
  • गाजीपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, विद्यालय ने जताया गर्व
  • ‘शिक्षा से बनता है भविष्य’—सम्मान समारोह में छात्रों को किया गया प्रेरित

गाजीपुर - मरदह ब्लॉक क्षेत्र के रूहीपुर में स्थित आदर्श विद्यापीठ गंगा प्रसाद , राम प्रसाद यादव इंटरमीडिएट कॉलेज में मेधावी छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह में विद्यालय की जो छात्र एवं छात्राएं सम्मानित हुईं , उनके चेहरे खुशी से खिलखिला उठे । जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड कक्षा 10 व 12 वीं की होनहार 25 मेधावी छात्र छात्राओं को आज समारोह पूर्वक माल्यार्पण करते हुए , कापी पेन देकर   पुरस्कृत करते हुए , उत्साहवर्धक किया गया । जिसमें इंटरमीडिएट से दीपा यादव 78% एवं कुमारी अनुष्का , सोनू कुशवाहा 85% , सहित लगभग 25 विद्यार्थियों के सम्मानित होने पर विद्यालय को गौरव महसूस हुआ । जिसके उपरांत सम्मान समारोह के तहत मुख्य अतिथि प्रबंधक रामवृक्ष सिंह यादव ने अपने हाथों से माल्यार्पण करते हुए, मेडल देकर सम्मानित किया । बच्चों का हौसला अफजाई करने का कार्य करते हुए , अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी, साथ ही कहा कि आज के ये मेधावी छात्र छात्राएं आने वाले समय में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे । वही अशोक पांडेय ने कहा कि प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए , कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

20260501105314885660477.mp4

20260501105322294776248.mp4

20260501105829975718127.mp4

20260501105855745630625.mp4

20260501110137534180606.mp4



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना