EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में चला विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 65
    30 Apr 2026 19:17 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा (आईएएस) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में विशेष साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह एवं अभिषेक चौधरी के संयोजन में किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन में तथा अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता एवं अनुज कुमार के संयोजन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस के निर्देशन में अभियान चलाया गया। वहीं पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज महेवा मलकिया में प्रधानाचार्य शिवाकांत प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। एपीएस इंटर कॉलेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में, सीताराम इंटर कॉलेज ऐलाही प्रतापगढ़ में तथा तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज कुंडा में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह में प्रधानाचार्य डॉ. स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा स्वच्छता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। पूरे जनपद में यह अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना