कौशांबी में महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ निकला जन आक्रोश मार्च
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी कौशांबी। जनपद कौशांबी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सभा मल्लाहन से महिलाओं द्वारा एक विशाल जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया। यह मार्च अपने अधिकारों की बुलंद आवाज के साथ पूरे उत्साह, अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया। इस जन आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, माताएं एवं युवतियां शामिल रहीं। महिलाओं ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और अपने अधिकारों को लेकर एक स्वर में आवाज उठाई। पूरे मार्ग में महिलाओं का जोश और संकल्प देखते ही बन रहा था। मार्च के दौरान सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती साफ तौर पर दिखाई दी। महिलाओं ने कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी स्तर पर अपनी आवाज उठाती रहेंगी। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इसमें महिलाओं की दृढ़ता और जागरूकता स्पष्ट रूप से नजर आई। इस अवसर पर अर्जुन यादव, इंद्रजीत निषाद, कमलेश निषाद, धनराज मौर्य, मान सिंह यादव, पन्ना लाल यादव, राम सिंह निषाद, राम लखन निर्मल एवं कुलदीप निषाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस कार्यक्रम को समर्थन दिया। महिला सहभागिता में अर्चना देवी, शिवपति देवी, चंदा देवी, सोना देवी मौर्य, पुष्पा निषाद, सुधा देवी, गिरिजा मौर्य, पुष्पा साहू, काजल देवी मौर्य एवं आरती देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान की। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ पैदल मार्च में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज को हर स्तर पर गंभीरता से उठाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनकी मौजूदगी से महिलाओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। पूरी रैली शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, लेकिन महिलाओं की एकजुटता और उनका बढ़ता आक्रोश क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
