EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत-सितारगंज हाईवे पर मौत का तांडव: आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में ट्रक चालक की जान गई, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    30 Apr 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

काल बना दूसरा ट्रक: केबिन में तड़पता रहा चालक, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

पीलीभीत। पीलीभीत-सितारगंज हाईवे पर बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा एक परिवार की बर्बादी के रूप में निकला। यहाँ दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र मेवाराम भारती के रूप में हुई है। सुनील पेशे से ट्रक चालक थे और बुधवार रात अपना ट्रक लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य अनियंत्रित ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील ट्रक के केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गए।
घंटों चली जद्दोजहद
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सुनील को केबिन से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीलीभीत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ गुरुवार तड़के उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सुनील की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। वे अपने पीछे पत्नी, 5 और 3 साल के दो मासूम बेटों तथा बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से पिपरिया भजा गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद हाईवे पर बाधित हुए यातायात को क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया गया। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान पीलीभीत -151173981



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना