EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी: हत्याकांड का फरार आरोपी शुभम सोनकर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    30 Apr 2026 19:07 PM



फोटो 1,2

मानिकपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शुभम सोनकर गिरफ्तार

घेराबंदी के बीच मुठभेड़: इनामी अपराधी शुभम सोनकर को लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना मानिकपुर क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या व दुष्कर्म के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मु0अ0सं0 91/2026 से संबंधित वांछित अपराधी शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ करेंटी गंगा पुल के रास्ते अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना मानिकपुर पुलिस और स्वाट टीम ने ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:45 बजे पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल (32 बोर), एक खोखा कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस (मैगजीन सहित) बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही त्वरित कार्रवाई कर चुकी थी। 27 अप्रैल को मुख्य बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जबकि 28 अप्रैल को दूसरे अभियुक्त विष्णु प्रकाश गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब तीसरे और मुख्य वांछित इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस पूरी कार्रवाई में थाना मानिकपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना