EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज में दर्दनाक हादसा; करंट की चपेट में आने से माँ-बेटे की मौत, परिवार में कोहराम
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 54
    30 Apr 2026 18:25 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में आज सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ घर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला और उसे बचाने आए उनके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस दोहरी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीरापुर निवासी 65 वर्षीय किरन देवी पत्नी मेंबर सिंह आज सुबह करीब 4 बजे घर में लगे नल पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात कारणों से नल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आते ही किरन देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं।
अपनी माँ की चीख सुनकर उन्हें बचाने के लिए चौथे नंबर का बेटा रईस पाल (32 वर्ष) दौड़कर मौके पर पहुँचा। जैसे ही रईस ने अपनी माँ को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया, वह स्वयं भी बिजली की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक रईस पाल की शादी करीब 3 साल पहले आगरा के शमशाबाद से हुई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों, 2 वर्षीय नाकिशा और मात्र 6 माह की खुशिका को छोड़ गया है। पिता और दादी की एक साथ मौत से मासूमों के भविष्य पर अंधकार छा गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
किरन देवी के परिवार में 2 बेटियाँ और 4 बेटे हैं, जिनमें रईस चौथे नंबर पर था। सभी संतानों की शादी हो चुकी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह अचानक हुई मौत ने स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना