EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैस एजेंसी पर हंगामा: सिलेंडर वितरण में देरी से उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में नोकझोंक
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    30 Apr 2026 16:36 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 
 यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l खोराबार थाना क्षेत्र के पास स्थित श्री भारतगैस एजेंसी (खोराबार उर्फ सूबा बाजार) में मंगलवार को रसोई गैस सिलेंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर कतार में खड़े थे। भैसहा गोदाम से सिलेंडर से भरी गाड़ी करीब 10 बजे पहुंची, लेकिन तेज धूप में इंतजार कर रहे लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल सका, जिससे नाराजगी बढ़ती गई।
दोपहर करीब 3:30 बजे सिलेंडर वितरण के दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उपभोक्ता और एजेंसी कर्मचारी खोराबार थाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए खुद खड़े होकर सिलेंडर वितरण करवाया। इस दौरान धर्मेंद्र, अनूप, सोनू, बृजेश, फरजाना खातून, सुमन सहित लगभग 100 लोगों को गैस सिलेंडर दिए गए।
हालांकि, कई उपभोक्ताओं को निराश होकर बिना सिलेंडर लिए ही घर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कतार में लगे लोगों को सिलेंडर देने के बजाय एजेंसी कर्मचारी होम डिलीवरी के नाम पर हाकरों के जरिए गैस भेज रहे थे।
 केवाईसी के लिए भी लगी लंबी लाइन
सिलेंडर वितरण के साथ-साथ केवाईसी कराने वालों की भी लंबी कतार देखी गई। दोपहर 3 बजे तक करीब 40 लोग केवाईसी के लिए लाइन में खड़े थे।
भौवापार की निवासी फूलमती ने बताया कि जो कर्मचारी सिलेंडर बांट रहे हैं, वही केवाईसी का काम भी कर रहे हैं। इसी कारण प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह 6 बजे से लाइन में लगी थीं, लेकिन दोपहर 3 बजे तक भी उनका केवाईसी नहीं हो पाया।
 अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी
पूरे घटनाक्रम ने गैस एजेंसी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही समय में सिलेंडर वितरण और केवाईसी जैसे काम होने से व्यवस्था चरमरा गई, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण और केवाईसी प्रक्रिया को अलग-अलग व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188680

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना