कन्नौज से एक दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन कनौजिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को श्रीमती कंचन कनौजिया ने अंतिम सांस ली। वे समाजवादी पार्टी महिला सभा, कन्नौज की जिला अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से सक्रिय थीं और महिलाओं के अधिकारों व जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही थीं।
उनके निधन से कन्नौज जनपद में एक बड़ी रिक्तता महसूस की जा रही है।
कंचन कनौजिया अपने सरल स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
रिपोर्ट - सुमित 151188408
