EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पांच साल पहले हुई थी शादी: गर्भवती विवाहित की संदिग्ध में मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    28 Apr 2026 17:26 PM



 

पुरंदरपुर क्षेत्र के करमहवां बुजुर्ग में सोमवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवां निवासी विजय यादव की 22 वर्षीय पत्नी करिश्मा को सोमवार की रात में परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो अवाक रह गए।
विवाहिता के गले पर निशान थे। मायका पक्ष के लोगों ने अस्पताल पर हंगामा करना शुरू कर दिए। मृतका की मां मंजू ने आरोप लगाया कि करिश्मा की गला घोट कर हत्या किया गया है। उन्होंने बताया कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। जिसको लेकर कई बार बात भी हुआ था।

सोमवार को दिन में सास, ससुर, व ननद मिलकर मारे पीटे है। गंभीर हालत होने पर अस्पताल ले कर पहुंचे है। जहां पर उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर सीओ अनिरुद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय व अन्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का स्पष्ट जानकारी रिपोर्ट आने के बाद होगी। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जायेगी: मनोज कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर

पांच वर्ष पूर्व हुई थी करिश्मा की शादी
थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा के छितौनिया निवासी रामजतन की बेटी करिश्मा की शादी पुरंदरपुर क्षेत्र के करमहवां निवासी विजय के साथ कोर्ट मैरिज से हुआ था। उसके बाद से दोनों के बीच कुछ दिन तक हालात सामान्य रहे। मृतका की मां ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज व बाइक की मांग करने लगे।
 मायका के लोग दहेज देने से मना किए तो लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। मृतका की एक दो वर्ष की बेटी लाडो है। उसके बाद वह पांच माह की गर्भवती भी थी। मामले को लेकर कई बार समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने।

आरोप है कि सोमवार को दिन में मारपीट के बाद रात में उसकी हत्या कर दिए। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल पर पुलिस मौके पर तैनात रही।

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना