EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कटारिया पीड़ित परिवार से मिला सपा डेलिगेशन , 5 लाख का चेक सौंपा — (पूर्व मंत्री) राम आसरे विश्वकर्मा बोले, अखिलेश यादव जरूर मिलेंगे
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 65 76
    28 Apr 2026 17:23 PM



सपा डेलिगेशन के मुखिया ने बताया कि जम लोग उनको अपनी रिपोर्ट देंगे उसके बाद अखिलेश जी तय करेंगे कि वे कब मिलेंगे।

गाजीपुर करंडा क्षेत्र में स्थित कटारिया कांड को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे , (पूर्व मंत्री) और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरी जानकारी दी । वही राम आसरे विश्वकर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की देखरेख में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला । जबकि गांव में  जिला पंचायत भवन में परिजनों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की ओर से 5 लाख रुपये का चेक सौंपा  गया । साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की ओर से शोक संवेदना भी व्यक्त       की गई। उन्होंने कहा कि परिजनों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वे समाजवादी पार्टी के  मुखिया अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं । इस पर पीड़ित परिवार ने इच्छा जताई कि वे अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं। राम आसरे विश्वकर्मा ने स्पष्ट कहा कि “बात अभी खत्म नहीं हुई है। अगर कल मुलाकात   नहीं हो पाती है, तो बाद में होगी, लेकिन अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से जरूर मिलेंगे । वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस  के दौरान राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रशासन और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि जब पहले  ही मामला सामने आ चुका था , तो चार दिन बाद दो अन्य अभियुक्तों के नाम क्यों सामने आए ? यदि नाम सामने आए थे , तो उनकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई ? उन्होंने कहा कि इस मामले में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब प्रशासन को देना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह  151164525



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना