EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीजे वाले पर चाकू से हमला: शादी का समारोह चल रहा था, DJ पर फरमाइशी गीत को लेकर हुआ विवाद- दो गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 65 76
    28 Apr 2026 15:22 PM



 

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप क्षेत्र में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। घटना में डीजे कर्मी रवि गुप्ता चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में आरोपी अंकुर आभास गौतम और विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला बिछिया पीएसी कैंप निवासी कुशाग्र श्रीवास्तव डीजे का काम करते हैं। कुशाग्र के अनुसार, रविवार रात को भोला कुमार के यहां आयोजित शादी समारोह में उनकी डीजे बुकिंग थी।

कार्यक्रम के दौरान उनका कर्मचारी रवि गुप्ता डीजे संचालन कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही अंकुर आभास गौतम और विजय कुमार यादव ने गाना बदलने को लेकर रवि गुप्ता से कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए गाना तुरंत बदलने की जिद करने लगे।

आरोप है कि समझाने पर मामला और बिगड़ गया। दोनों आरोपियों ने अचानक चाकू निकाल लिया और रवि गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से रवि गुप्ता के सीने में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
बीच-बचाव करने पहुंचे कुशाग्र श्रीवास्तव पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में डीजे संचालक की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना