यूपी प्रतापगढ़। बहुप्रतीक्षित अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर हर तरफ उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। रेलवे प्रशासन से लेकर स्थानीय संगठनों तक, सभी इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।प्लेटफॉर्म की विशेष साफ-सफाई कराई गई है और यात्रियों की सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं रेलवे अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। ट्रेन के स्वागत के लिए स्थानीय व्यापारी संगठन, सामाजिक संस्थाएं और राजनीतिक कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं और स्वागत के लिए फूल-मालाएं तैयार की जा रही हैं।बताया जा रहा है कि अयोध्या से चलकर यह ट्रेन शाम को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पहुंचेगी, जहां सांसद, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद ट्रेन Lokmanya Tilak Terminus, Mumbai के लिए रवाना होगी।आम नागरिक भी बड़ी संख्या में इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए स्टेशन पहुंचने की योजना बना रहे हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि प्रतापगढ़ को देश के बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने के साथ विकास की नई राह भी खुलेगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260428145436084206334.mp4
20260428145441881606664.mp4
20260428145446772814586.mp4
20260428145503659603647.mp4
20260428145515354741340.mp4
20260428145538718147163.mp4