EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बहादुर बिटिया: चांदी की अंगूठी खरीदने गए, सोने का झुमका लेकर भागने लगे- युवती ने पकड़ने का किया प्रयास- VIDEO
  • 151188511 - FULMATI 54 77
    28 Apr 2026 14:48 PM



 

कस्बा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सोमवार दोपहर में चांदी की अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंचे दो युवक करीब 20 ग्राम सोने की झाली लेकर भाग निकले। युवकों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवकों की तलाश में जुटी है।


वार्ड संख्या 17 निवासी अमृता वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे वह अपनी दुकान देवांश स्वर्णकला केंद्र पर बैठी थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और चांदी की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही वह अंगूठी दिखाने के लिए उठीं, युवकों ने बगल में रखी सोने की झाली की पुड़िया उठा ली।
पुड़िया में चार से पांच जोड़ी झाली थीं, जिनका वजन करीब 20 ग्राम था। युवकों को भागते देख अमृता उनके पीछे दौड़ीं और गली तक पहुंचकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। कुछ देर के लिए उन्होंने आरोपियों को पकड़ भी लिया लेकिन दोनों ने उन्हें धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और भाग निकले। इस दौरान अमृता गिरकर घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
व्यापारियों में आक्रोश
घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी और भागीरथी स्वर्णकार के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ गोला दरवेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

वायरल हो रहा घटना का वीडियो
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवक दुकान से सामान लेकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती और एक बुजुर्ग उन्हें पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन आरोपी धक्का देकर भाग जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना