EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

BJP की महिला नेता से पद के बदले सेक्स की डिमांड , जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर भाजपा नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 54 65
    27 Apr 2026 22:10 PM



बस एक बार हम बिस्तर हो जाओ… बीजेपी के पूर्व नेत्री का जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, संगठन में पद मांगने पर किया डिमांड

महोबा में भाजपा की एक पूर्व महिला पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर पद देने की लालच देखकर आपत्तिजनक मांग करने का आरोप लगाया है। मामला सार्वजनिक होने के बाद जिले की राजनीति और संगठन में भूचाल आ गया है।

 

महोबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के भीतर उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जब पार्टी की एक पूर्व महिला पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। महिला नेता का कहना है कि उन्हें संगठन में पद देने के बदले आपत्तिजनक प्रस्ताव दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद न सिर्फ स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बल्कि पार्टी की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

बुंदेलखंड के महोबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के भीतर उठे विवाद ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। पार्टी की एक पूर्व महिला पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। जिससे संगठन के भीतर असहज स्थिति पैदा हो गई है। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। विपक्षी दलों को भी सरकार और संगठन पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। महिला नेता ने सोशल मीडिया के जरिए सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने संगठन में जिला उपाध्यक्ष का पद देने की बात की। तो उन्हें बदले में अनुचित प्रस्ताव दिया गया। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही, जिसके बाद उनसे कहा गया कि तुम्हारे पास देने के लिए बहुत कुछ है। जब हमने कहा कि हम समझ नहीं पाए। जो भी कहना है खुलकर कहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि बस एक बार हम बिस्तर हो जाओ हम तुम्हें उपाध्यक्ष बना देंगे। महिला पदाधिकारी ने यह भी दावा किया कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद उन्हें जिला पंचायत चुनाव में टिकट न देने की बात कही गई।

 

मामला सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं

इस पूरे मामले के सार्वजनिक होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे को लेकर असहजता देखी जा रही है। कई कार्यकर्ता इस मामले की सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं, ताकि संगठन की छवि पर लगे दाग को साफ किया जा सके।

जिला अध्यक्ष का कहना आप पूरी तरह बेबुनियाद, संगठन में हर किसी को पद नहीं दिया जा सकता

आरोपों के घेरे में आए जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में हर किसी को पद देना संभव नहीं होता। जिससे नाराज होकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कॉल डिटेल समेत हर पहलू की जांच कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि जांच में क्या सामने आता है।

-BJP की महिला नेता से पद के बदले सेक्स की डिमांड , जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर भाजपा नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप 

 

"दीपाली जी, आपके पास देने को बहुत कुछ है. मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, मैं जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा."

 

BJP नेता दीपाली तिवारी ने बताया कि जब मैंने मना किया तो जिलाध्यक्ष ने ऑफर बढ़ा दिया और जिला पंचायत का टिकट देने की बात कही.

 

BJP नेता दीपाली के मुताबिक- जिलाध्यक्ष मोहनलाल ने ये भी कहा कि अगर आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा तो आप मेरे साथ लखनऊ-दिल्ली चलेंगी और किसी को शक भी नहीं होगा देखे राजेश शिवहरे की रिपोट 

20260427220322503163017.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना