राजस्थान अलवर बल्लुवास क्षेत्र में लगातार गहराते पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर खैरथल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में कई दिनों से नियमित जल आपूर्ति ठप पड़ी है। नलों में पानी नहीं आ रहा, वहीं जहां सप्लाई हो रही है वहां भी बेहद कम प्रेशर के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। मजबूरी में महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी ढोने को विवश हैं।
ज्ञापन में PHED विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। टैंकरों की व्यवस्था भी नाकाफी है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की:
- तुरंत नियमित जल आपूर्ति शुरू की जाए
- पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भेजे जाएं
- खराब पाइपलाइन और मोटरों की तत्काल मरम्मत कराई जाए
- स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाई जाए
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
20260427200916266747388.mp4
