EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रेन से कटकर मौत की आशंका: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का मिला शव, नहीं हो सकी पहचान- पुलिस ने PM के लिए भेजा
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    27 Apr 2026 18:17 PM



 

थाना क्षेत्र के महुआतर रेलवे क्रॉसिंग से करीब सौ मीटर उत्तर, मानीराम रेलवे स्टेशन की ओर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में एक युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गेहुआ, चेहरा गोल, कद औसत और शरीर दोहरा था। वह कत्थई रंग की हाफ टी-शर्ट और फुल पैंट पहने हुए था। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए थे, जबकि सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना