EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुआ पूजन में देरी को लेकर मारपीट, कई लोग घायल, थाने में दी तहरीर
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 76 76
    27 Apr 2026 18:08 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मुल्लानी में कुआ पूजन कार्यक्रम के दौरान देरी होने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश गिरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल 2026 को वह अपने बेटे भूपेंद्र और बेटी नीलम के साथ गांव मुल्लानी में अपने सगे दामाद किरनपाल पुत्र मनवीर पाठक के यहां कुआ पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम में पहुंचने में थोड़ी देरी हो जाने पर वहां मौजूद किरनपाल, उसके भाई राजकुमार, तथा राजपाल व उसकी पत्नी सीमा निवासी नंदग्राम गाजियाबाद ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि देर से आने के कारण कुआं पूजन की पूजा नहीं हो पाई और उनका आर्थिक नुकसान हो गया। इसी बात को लेकर चारों ने मिलकर मारपीट की, जिसमें उनके बेटे भूपेंद्र और बेटी नीलम को चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा, जहां घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पीड़िता का कहना है कि पहले उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन अब उन्होंने लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ऋषिपाल सिंह को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिपोर्ट -सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना