गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के मंत्री और गोरखपुर क्लब सभागार के संचालक अंबरीश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
रविवार की शाम को अलग-अलग समय पर पहुंचे राज्यपाल और प्रदेश अध्यक्ष ने अंबरीश के पिता अजय श्रीवास्तव ‘अतुल’ और अन्य परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। अंबरीश के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुत्र का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति एवं पीड़ादायक होता है। परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। प्रदेश अध्यक्ष यहां से गोरखपुर क्लब गए और मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक ग्रामीण विपिन सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, संजय श्रीवास्तव, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511
