EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सड़क हादसे में लोको पायलट की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    27 Apr 2026 13:08 PM



यूपी गोरखपुर,  कुसम्ही बाजार ।  रविवार भोर हुए सड़क हादसे में रेलवे के एक लोको पायलट की मौत हो गई, जिससे परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बाल बुजुर्ग निवासी 36 वर्षीय बीरू यादव पुत्र जोखन यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बीरू यादव रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत थे। वह शनिवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोतीराम अड्डा पावर हाउस के पास एक ट्रॉली से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए एम्स भेजा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिवार की बात करें तो बीरू यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके पिता खेती करते हैं, जबकि दोनों छोटे भाई मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाने वाले बीरू यादव की असमय मौत से पूरे मोहल्ले में गहरा शोक व्याप्त है। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना