फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत जिले के पूरनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोरा निवासी अकील अहमद अपनी पत्नी के साथ पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो गए। उनके हज पर जाने की खबर से गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। रवाना होने से पहले परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और दुआओं के साथ विदाई दी।
इस मौके पर गांव के लोगों ने अकील अहमद और उनकी पत्नी के सुरक्षित सफर और हज की कबूलियत के लिए अल्लाह से दुआ की। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया, जहां परिजन नम आंखों से उन्हें विदा करते नजर आए।
ग्रामीणों ने बताया कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फर्ज है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज जरूर अदा करे। अकील अहमद और उनकी पत्नी के इस सफर को लेकर पूरे गांव में गर्व और खुशी की भावना है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान 151173981


