EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत में पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    26 Apr 2026 19:41 PM



 


पीलीभीत में सुनगढ़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है।
थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 25 अप्रैल 2026 की है। बस्ती जिले के रहने वाले राहुल पाठक टनकपुर जा रहे थे। जब वह टाइगर तिराहे पर बस से उतरे, तभी अज्ञात चोरों ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में एक वीवो मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ललपुरा बाईपास के पास घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम (22 वर्ष, मोहल्ला फैजुल्ला खां), सचिन (25 वर्ष, मोहल्ला सरफराज खां) और रोहित (24 वर्ष, मोहल्ला धनईताल) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पीलीभीत शहर के ही निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और ई-रिक्शा (संख्या: UP26AT8405) बरामद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इसी ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी सचिन कुमार और आरक्षी समर देशवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना