EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप
Link
  • 151188511 - FULMATI 43 66
    26 Apr 2026 16:28 PM



यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर मारकर बदमाशों ने डेढ़ साल के मासूम का अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से महज 45 मिनट के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

घटना गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार की है। जानकारी के अनुसार, राम आशीष यादव की पत्नी सुमन अपने डेढ़ साल के बेटे अयांश को दवा दिलाने के लिए चौराहे पर गई थीं। लौटते समय घर के पास ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान बोलेरो सवार दो बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर मासूम को उठाया और फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

CCTV फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें बोलेरो की दिशा और रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान हुई। गाड़ी सोहदौरा चौकी की ओर जाती दिखाई दी। जांच में पता चला कि बोलेरो मुंबई के एक कारोबारी सुरेंद्र साहनी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जबकि ड्राइवर रिशु पासवान सहजनवा का रहने वाला है।

नाकाबंदी कर पकड़ी गई गाड़ी
पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर शहर में नाकाबंदी कराई। सोहदौरा चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से संदिग्ध बोलेरो को घेर लिया गया। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी की तलाशी में मासूम अयांश को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया और बाद में मां को सौंप दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, जबकि मां के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हर पहलू की जांच जारी
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। देखे गोरखपुर से फूलमती मौर्य की रिपोट 

20260426162548047514252.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना