तथाकथित पत्रकार ने सीनियर पत्रकार देवराज मीणा को दी धमकी, दलाली उजागर नहीं करने के लिए दी धमकी
राजस्थान के मुंडावर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो पत्रकारों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जहां एक ठेकेदार से पैसे लेने का मामला उजागर हो रहा है जिससे तथाकथित पत्रकार टिंकू सैन ने दलाली खाकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी जिसपर सीनियर पत्रकार देवराज मीणा ने विरोध किया, विरोध करने पर मीणा को टिंकू सैन नामक डिजिटल भास्कर के पत्रकार ने फोन कर धमकी देना शुरू कर दिया।
इस मामले ने पत्रकारिता की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक इस पूरे प्रकरण में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत या पुलिस की पुष्टि सामने नहीं आई है।
ऐसे में यह जरूरी है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए।
फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। देखे संदीप यादव की रिपोट
20260426051648361707018.mp4
