EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत के रिहायशी इलाके में मौत का सामान बना अवैध कोल्ड स्टोरेज सील, 'सफेदपोश' धांधली पर चला प्रशासन का डंडा
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 77
    25 Apr 2026 19:43 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

बिना लाइसेंस और एनओसी के चल रही 'अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज' पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का कड़ा एक्शन
दैनिक ब्लैक टाइगर ( जियाउल हक़ खान पीलीभीत)
पीलीभीत। शहर के घनी आबादी वाले इलाके में जनता की जान से खिलवाड़ कर रहे माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर गौरी शंकर मंदिर रोड स्थित 'अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज एवं आइस फैक्ट्री' को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। यह प्लांट न केवल अवैध रूप से संचालित था, बल्कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच स्थित होने के कारण स्थानीय निवासियों के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं था।
प्रशासनिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। यह कोल्ड स्टोरेज नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना किसी वैध लाइसेंस और अनिवार्य एनओसी के धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। सबसे खतरनाक बात यह थी कि घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अमोनिया गैस का उपयोग किया जा रहा था, जिससे कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
उद्यान विभाग की छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के भीतर गुप्त रूप से बनाए गए चैंबर मिले, जिनमें भारी मात्रा में फल और सब्जियां छिपाई गई थीं। संचालक के पास इस स्टॉक से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले, जो बड़े प
अवैध संचालन के साथ-साथ यह मामला अब भ्रष्टाचार और राजस्व चोरी का भी बन गया है जिलाधिकारी ने जीएसटी विभाग को पुराने सभी रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि बिना पंजीकरण व्यापार कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। जांच में पाया गया कि बिना औद्योगिक कनेक्शन के ही भारी बिजली लोड का इस्तेमाल किया जा रहा था। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन हेतु आवश्यक सहमति (CTE/CTO) भी नहीं ली गई थी।
हमने संचालक को अपनी बात रखने और स्पष्टीकरण देने का पूरा मौका दिया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शहर के बीचों-बीच सुरक्षा मानकों से समझौता करने वाले ऐसे अवैध संस्थानों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।"
— ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, पीलीभीत।   रिपोर्ट जियाउल हक़ खान 151173981



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना