फ़ोटो 1,2
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ स्थित सुगतानन्द बुद्ध विहार में तिपावनी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “वैश्विक युद्ध व बुद्ध का धम्म” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें देश-विदेश के बौद्ध विद्वान, भिक्षु संघ एवं उपासकगण भाग लेंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के भिक्षु एवं भिक्षु सहित अनेक भंतेगणों की उपस्थिति रहेगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान एवं कुशल वक्ता आचार्य धम्म प्रबोधन देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपासक समुदाय की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर सम्राट अशोक महान के शिलालेख की प्रतिकृति का लोकार्पण किया जाएगा तथा बोधगया से प्राप्त भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दान एवं पूजन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। साथ ही पालि भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक राकेश कनौजिया ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि बौद्ध दर्शन, शांति और सामाजिक समरसता के संदेश को भी आगे बढ़ाएगा। तैयारी बैठक की अध्यक्षता लीलावती द्वारा की गई, जिसमें आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में जितेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार विमल, आचार्य उमेश, डॉ. विजय, रामप्यारी, दिनेश सरोज, विजय शंकर कनौजिया, संजय दीपशिखा, राहुल देव, राजीव कुमार, आरती कनौजिया, मनीष रंजन एवं इं. प्रभात कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष अवधेश अंजनी ने कहा कि यह आयोजन एवं बोधगया से प्राप्त भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दान जनपद के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण होगा, जो शांति और धम्म संदेश को और अधिक सशक्त करेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

