EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया प्रदर्शन, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाए गंभीर आरोप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    25 Apr 2026 19:03 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। सिकंदराबाद में करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा आज तहसील सिकंदराबाद में जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर की जा रही कथित लूट के खिलाफ आवाज उठाते हुए पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों में महंगी किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बेल्ट और टाई के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही बिल्डिंग फीस और ट्यूशन फीस को लेकर भी मनमानी का आरोप लगाया गया।

पोस्टर और बैनर के माध्यम से संगठन ने करप्शन फ्री इंडिया का नारा देते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। यह पैदल मार्च डाक बंगला से शुरू होकर तहसील सिकंदराबाद तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

एक तरफ देखा जाए तो पूरे जनपद का यही हाल है जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं चाहे वह शहरी क्षेत्र में है या वह ग्रामीण क्षेत्र में है बुलंदशहर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गलियों तक प्राइवेट सभी स्कूलो का यही हाल है। प्राइवेट स्कूलों ने किताबों से लेकर ड्रेस तक कमीशन खोरी का अड्डा बना लिया है जिससे अभिभावक काफी परेशान है। अभी बाबा को की माने तो उनका कहना है कि इस महंगाई के जमाने में आखिर अपने बच्चों को पढ़ाया तो कैसे पटाए किताबें महंगी स्कूल ड्रेस महंगी स्कूल ड्रेस और किताब में सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर ही मिलती है। दूसरी तरफ स्कूलों में एडमिशन के नाम पर अच्छी खासी मोटी रकम वसूली जाने का भी आरोप है। कई बार कई संगठनों ने इस अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन प्राइवेट शिक्षा के हालात नहीं बदले। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 

 



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना