फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। अनूपशहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 9 मई को नगर अनूपशहर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक सत्येंद्र सिंह चौहान के गरहरा प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता कुंवर अभय प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किया। बैठक में जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अनुसार, 9 मई को प्रातः 10:00 बजे महाराणा प्रताप पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात सौभाग्य वाटिका में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विचार गोष्ठी आयोजित होगी। वहीं, दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:30 बजे तक सौभाग्य वाटिका से मुख्य बाजार होते हुए झंडा चौक तहसील के निकट तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी तथा बुलंदशहर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुमन सिंह राघव शामिल होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रवक्ता अवजीत सिंह चौहान एवं शिक्षक नेता राजकुमार राघव ने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग, तपस्या, बलिदान और राष्ट्र प्रेम की भावना को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को शोभायात्रा में शामिल करने का आह्वान किया।
बैठक में उदय सिंह प्रधान, मिल्केश सिंह चौहान, युधिष्ठिर सिंह तोमर, रविंद्र तोमर, सतीश राघव, बृजेश सिंह राघव, नरेश उर्फ बबलू चौहान, ब्रजवीर सिंह राघव, ग्राम प्रधान किशनपुर, रणजीत सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह राघव, विपिन कुशवाहा, बादल राघव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
