- भिंड-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
- यात्री बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, चार युवकों की मौत
- हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार
- ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ऊमरी बाजार में बस पकड़ी
- मौके पर एम्बुलेंस न पहुंचने से बढ़ा आक्रोश, लगा जाम
- ऊमरी थाना क्षेत्र के किशोर सिंह पुरा गांव के पास की घटना
मध्य प्रदेश भिंड-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर ऊमरी थाना क्षेत्र के किशोर सिंह पुरा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ऊमरी बाजार में बस को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि भागते समय बस चालक का वीडियो भी बनाया गया।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश भी देखा गया कि समय पर 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। यह थी भिंड से विमलेश की रिपोट
20260425165353167352157.mp4

20260425165406135266044.mp4