EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मानिकपुर में पुलिस मुठभेड़: अभिरक्षा से फरार अभियुक्त के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 Apr 2026 09:26 AM



यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना मानिकपुर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और एक फरार अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त, जो अवैध हथियार से लैस है, ग्राम करेंटी तिराहे की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी देने के बावजूद अभियुक्त ने दोबारा फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जलालुद्दीन उर्फ डब्बू (निवासी नई बाजार रहवई, थाना कुंडा) बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना मानिकपुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसे पहले गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। हालांकि, वह 21 अप्रैल को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल से उपचार के दौरान फरार हो गया था। इस संबंध में प्रयागराज में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

 

20260425092541031175647.mp4



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना