EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानीगंज में महिला शक्ति का महासम्मेलन, नारी सशक्तिकरण पर गरजा मंच
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 33 54
    25 Apr 2026 09:22 AM



यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रस्तीपुर स्थित एक मैरिज हॉल में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने की, जबकि आयोजन का संयोजन रानीगंज के निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला जन आक्रोश पदयात्रा एवं अभियान के तहत प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और महिलाएं आज सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करते हुए नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प दोहराया। यह आयोजन क्षेत्र में महिला जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 151019049

बाइट, दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री 

20260425091013239857450.mp4

20260425091029908743865.mp4

20260425091117825180155.mp4

20260425091611800733814.mp4

202604250916556447116.mp4

20260425091759785815573.mp4

20260425092047691287800.mp4



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना