सीबीआई जांच, सुरक्षा और 50 लाख मुआवजे की मांग; कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। गाजीपुर जनपद में एक युवती के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रोहित विश्वकर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में लूट, हत्या और बलात्कार जैसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है।उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में मौके पर गया था। इस दौरान कथित रूप से प्रधान प्रतिनिधि व उसके सहयोगियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से समाज में आक्रोश व्याप्त है।ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराए जाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग शामिल है।इस अवसर पर भरत व्यास शर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, वासिनी विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, निसार अहमद, अनिल मौर्य, राहुल प्रजापति, हरिलाल विश्वकर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, मितेंद्र कीर्ति, डॉ. अनिल विश्वकर्मा, तीर्थनाथ गांधी, कुलदीप विश्वकर्मा, पवन कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, रविदास विश्वकर्मा, रमेश कुमार, संजय विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, बालकृष्ण विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, फूलचंद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
