EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राखी वाल्मीकि के अपमान के विरुद्ध अंबेडकर जस्टिस पार्टी का कड़ा रुख
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    24 Apr 2026 19:22 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी संभल ​मोहम्मदपुर टांडा: बहन राखी वाल्मीकि के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मोहम्मदपुर टांडा का दौरा किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन और गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर मामले में हस्तक्षेप किया और बहन राखी वाल्मीकि को सम्मान सहित न्याय दिलाया।

​इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, मैं अपनी बहन राखी वाल्मीकि के सम्मान के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा हूँ। आज हमने प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच माफीनामे पर मामला शांत किया है, लेकिन भविष्य में यदि दोबारा किसी ने उन्हें सताने या अपमानित करने का दुस्साहस किया, तो मैं अपने पूरे दलबल के साथ यहाँ मौजूद रहूँगा। समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

​उपस्थिति:

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसेवक, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर वाल्मीकि, चंद्रप्रभा वाल्मीकि, अंबेडकर जस्टिस आर्मी से राज वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष (संभल) वासु सागर, जिला उपाध्यक्ष अनुभव वर्मा, जिला सचिव अनुभव वर्मा, रवि वाल्मीकि, विजय चौधरी (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, संभल) और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना