गाजीपुर । जनपद की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है । पिछले कई दिनों से शिक्षकों की मनमानी और विद्यालयों में व्याप्त लचर व्यवस्था की मिल रही , शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए , बीएसए ने सख्त दिशा- निर्देश जारी किए हैं ।
बिरनो क्षेत्र के शिक्षकों को अंतिम चेतावनी
विशेष रूप से बिरनो शिक्षा क्षेत्र के (खंड शिक्षा अधिकारी) मिन्हाज आलम सहित समस्त विद्यालयों की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए , बीएसए ने समस्त प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के स्तर से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जिससे शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय समय से पहुंचें । देरी से आने वाले अध्यापकों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी । वहीं विद्यालयों में बच्चों के नामांकन और उपस्थिति को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जाएं । तथा कक्षाओं में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए , ताकि सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़े । वहीं
लचर व्यवस्था पर बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा हुई सख्त जनपद में शिक्षा विभाग की छवि और कार्यप्रणाली को लेकर मिल रही , शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए, कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने- अपने क्षेत्रों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें और अनुपस्थित या लापरवाह पाए जाने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट अविलंब प्रेषित करें । जबकि लगातार मिल रही , मिडिया रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए , प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर के समस्त अध्यापको से स्पष्टीकरण मांगने व प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर कोड़री में लगातार अनुपस्थित रहने वाले (प्रधानाध्यापक) श्याम सुंदर राव एवं शिक्षामित्र किरन मिश्रा को जांच कर कार्रवाई करने की निर्देश दिया । वहीं कंपोजिट विद्यालय कहोतरी में समय के पहले विद्यालय बंद करने की भी जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । बीएसए के इस कड़े तेवर से जिले के शिक्षा जगत में खलबली मची हुई है । और बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने दिया स्पष्ट निर्देश
कि लापरवाह शिक्षकों के हौसले को पस्त करते हुए , गैरहाजिर रहने वाले अध्यापकों की लिस्ट बनाई जाए और धनउगाही करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों के ऊपर लगाम लगाई जाए । बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे , गहनता से जांच कराई जाए । ताकी दोषी शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी की मिली भगत से वेंटिलेटर पर पहुंचने वाली शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके । वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ, तो वेतन रोकने से लेकर निलंबन तक की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525
