EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

– रात में सो रही 13 साल की बच्ची पर जंगली जानवर का हमला, बहादुरी से बचाई जान
Link
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    24 Apr 2026 15:06 PM



लोकेशन _ आलीराजपुर

स्लग – रात में सो रही 13 साल की बच्ची पर जंगली जानवर का हमला, बहादुरी से बचाई जान

एंकर – आलीराजपुर जिले के ग्राम कवठु में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के चौकीदार की 13 वर्षीय पोती दीपिका (पिता जितेंद्र), जो कक्षा 7वीं की छात्रा है, घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात जंगली जानवर ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

जानवर ने दीपिका के मुंह और नाक को पकड़कर उसे घसीटने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए खाट को कसकर पकड़ लिया और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे घबराकर जंगली जानवर भाग गया।

हमले में दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि गांव के राहुल अल्प सिंह भिंडे भी इस घटना में घायल हुए हैं। दोनों को रात करीब 3 बजे जिला अस्पताल लाया गया। राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं दीपिका का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची। एसडीओ दिनेश गौर और वनरक्षक ठाकुर सिंह डावर ने परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली और शासन की योजनाओं के तहत हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

गांव में दहशत, वन विभाग अलर्ट
घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को रात में बाहर न सोने की सलाह दी है।

बाइट – जितेंद्र ग्रामीण, पीड़ित

बाइट – डॉक्टर.सचिन पाटीदार, जिला अस्पताल

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 

2026042415040429581221.mp4

20260424150410154421081.mp4

2026042415042529567540.mp4

20260424150429529420448.mp4

20260424150454895516161.mp4

20260424150502596820347.mp4



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना