EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केएनएसएस स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, अभिषेक राय जिले में 9वें स्थान पर
  • 151150782 - DURGESH PAL 65 76
    24 Apr 2026 12:18 PM



प्रयागराज के झूँसी स्थित केएनएसएस स्कूल एंड कॉलेज के मेधावियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र अभिषेक राय ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 9वां स्थान हासिल किया। उन्होंने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का विशेष परिचय दिया।

अभिषेक राय, जो हवेलिया झूँसी के निवासी हैं और हरिश्चंद्र राय के पुत्र हैं, की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

इसी के साथ अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनमोल कुशवाहा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि प्रिया यादव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल करने के साथ गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर उन्हें उपहार दिए गए और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि झूँसी और पूरे प्रयागराज जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है। रिपोट - दुर्गेश पाल  151150782



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना