EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेधावियों के सम्मान में विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत समारोह
Link
  • 151150782 - DURGESH PAL 54 65
    24 Apr 2026 12:06 PM



  • केएनएसएस स्कूल के मेधावियों ने रचा इतिहास, अभिषेक राय जिले में 9वें स्थान पर
  • 95.33% अंक और गणित में शत-प्रतिशत, अभिषेक राय ने बढ़ाया मान
  • झूँसी के छात्रों का जलवा, कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
  • अनमोल कुशवाहा और प्रिया यादव ने भी गणित में 100/100 अंक लाकर किया कमाल
  • छात्रों की सफलता से विद्यालय और झूँसी क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रयागराज के झूँसी स्थित केएनएसएस स्कूल एंड कॉलेज के मेधावियों ने इस वर्ष शानदार सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र अभिषेक राय ने 95.33% अंक प्राप्त कर जिले में 9वां स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि अभिषेक ने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

अभिषेक राय, जो संगम नगरी हवेलिया झूँसी के निवासी हैं और हरिश्चंद्र राय के पुत्र हैं, की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनमोल कुशवाहा ने 90% अंक प्राप्त किए, जबकि प्रिया यादव ने भी 90% अंक हासिल करने के साथ गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ मेधावियों का माल्यार्पण कर उन्हें उपहार प्रदान किए गए और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे झूँसी और प्रयागराज जनपद को गौरवान्वित किया है। देखे दुर्गेश पाल की रिपोट 

20260424120221092711658.mp4



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना