EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वृंदावन में ट्रैफिक सुधार को लेकर आगरा जोन कार्यालय में गोष्ठी, व्यापार मंडल ने रखे सुझाव
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 45 65
    24 Apr 2026 10:23 AM



आगरा। अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में जनपद मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से आगरा जोन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रेम मंदिर के दर्शन समय सीमा को एक घंटे बढ़ाने पर विचार करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि गूगल मैप/असिस्टेंट द्वारा वाहनों को केवल पार्किंग तक ही निर्देशित किया जाए, मंदिर तक नहीं, ताकि भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जा सके।प्रेम मन्दिर फ्लाईओवर पर लिफ्ट या एस्केलेटर लगाया जाये ताकि फ्लाईओवर इस्तेमाल में आ सके, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बस स्टैंड से सीमित की जाये बाकी बसों को शहर के बाहर से संचालित किया जाये

आशीष ठाकुर ने वृंदावन के प्रमुख चौराहों को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि पहले किसी एक चौराहे को रोल मॉडल के रूप में विकसित कर इस व्यवस्था का परीक्षण किया जा सकता है।

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित, महामंत्री आशीष ठाकुर और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित वाष्णेय भी मौजूद रहे।

गोष्ठी में वृंदावन की अन्य यातायात समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना