वृन्दावन। रमणरेती रोड़ स्थित श्रीजी सदन (फोगला आश्रम) में श्री वृन्दावन फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा आयोजित ठाकुर श्रीराधा रस बिहारी जू महाराज के चतुर्थ प्राकट्य महामहोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत ब्यास पीठ से आचार्य महंत चंद्र दास महाराज (राधिका दासजी) ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा श्रवण कराते हुए कहा कि मानव जीवन को सार्थक बनाने वाला और प्रभु भक्ति की ओर अग्रसर करने वाला यदि कोई ग्रंथ है,तो वो श्रीमद्भागवत महापुराण है।इसका श्रवण, वाचन व अध्ययन तीनों ही मंगलकारी और कल्याणकारी है।
कार्यक्रम में पधारे प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या) एवं आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया।साथ ही आचार्य महंत चंद्र दास महाराज (राधिका दासजी) का शॉल ओढ़ाकर, द्वारकाधीश का चित्र पट भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मान किया।
महोत्सव में गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, श्रीमद्जगद्गुरु विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (वल्लभगढ़ वाले),पातालपुरी पीठाधीश्वर स्वामी बालक देवाचार्य महाराज (काशी), ब्रजभूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, कलाधारी बगीची आश्रम के महंत जयराम दास महाराज, कार्यक्रम के मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद शुक्ला, श्रीमती कृष्णा देवी शुक्ला, व्यवस्थापक राजू यादव (राम कृष्ण) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
