EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस और निजी जांच टीम का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में नकली 'हार्पिक' बरामद
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 65
    23 Apr 2026 19:59 PM



ओमलॉन के पास गोदाम पर छापेमारी, नकली उत्पाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; आरोपी हिरासत मे


पीलीभीत स्थित सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और एक निजी जांच टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड उत्पादों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली 'हार्पिक' टॉयलेट क्लीनर की खेप बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, रेकिट बेंकिशर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत कुमार साह को सूचना मिली थी कि ओमलॉन के पास स्थित एक गोदाम में नामी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।
प्राप्त सूचना के आधार पर 22 अप्रैल 2026 को सुनगढ़ी पुलिस और इंटेलिजेंस टीम ने शैलेंद्र अग्रवाल के गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 200 ml वाली हार्पिक की 103 नकली बोतलें मिलीं
पुलिस के मुताबिक, गोदाम मालिक शैलेंद्र अग्रवाल बरामद सामान के संबंध में कोई भी वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
शिकायतकर्ता रंजीत कुमार साह ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस पूरी कार्रवाई में इंटेलिजेंस टीम के सदस्य लालचंद और संजीत कुमार पासवान भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि ये नकली उत्पाद कहां तैयार किए जा रहे थे और इनकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना