EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेटियों ने मारी बाजी, आस्था 12 वीं और दिव्या 10 वीं की जिला टॉपर
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    23 Apr 2026 19:29 PM



 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( यूपी बोर्ड) की कक्षा 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया है। जिले में बेटियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12 वीं में कार्मल इंटर कॉलेज की आस्था 92.80 अंक तथा कक्षा 10 वीं में संस्कार इंटरमीडिएट कॉलेज रिठुआखोर की दिव्या 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। दोनों ही कक्षाओं में बेटियाें ने पहला और दूसरा स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
बृहस्पतिवार की शाम चार बजे रिजल्ट आते ही मेधावियों के परिवारों में जश्न का माहौल हो गया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों में पहुंचकर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
यूपी बोर्ड से जारी रिजल्ट के मुताबिक, कक्षा 10 वीं में दूसरे स्थान पर 95 प्रतिशत पाकर दीनानाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलघाट की प्रिया दूसरे और एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल एकेडमी, बेलवार की विदिशा मौर्या संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा 12 वीं में दूसरे स्थान पर रहीं एसएमटी फूलमती इंटर कॉलेज हल्दीचक की सुप्रिया शर्मा ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किया।
जिले में यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में 1.33 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 12वीं में 65,892 और हाईस्कूल के लिए 67,642 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल थे। कुल 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
-
हाईस्कूल
बालक: 33939
बालिका: 33702

ट्रांस जेंडर: 01
कुल संख्या: 67642

इंटरमीडिएट
बालक: 33344
बालिका: 32626

जिला जेल केंद्र पर परीक्षार्थी: 22

कुल संख्या: 65892
कुल परीक्षार्थी: 133534

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना