EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

21 साल बाद भी कृष्णापुरम कॉलोनी की उपेक्षा—खाली प्लॉट बने कूड़ाघर
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    23 Apr 2026 19:28 PM



 मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वृंदावन रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी वर्ष 2004 में विकसित कर प्लॉट आवंटित किए गए थे। लगभग 21 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी कॉलोनी के कई प्लॉट खाली पड़े हैं, जिन पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन खाली प्लॉटों के कारण आसपास रह रहे लोगों में गंदगी, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। 

 स्थानीय निवासियों का कहना है कि विकास प्राधिकरण द्वारा कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन इसके बावजूद आज तक खाली पड़े प्लॉटों की सफाई, घेराबंदी अथवा रखरखाव के लिए न तो विकास प्राधिकरण और न ही नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। यह प्रशासनिक उदासीनता बेहद चिंताजनक है।

 नगर निगम और विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार खाली पड़े प्लॉटों पर गंदगी होने की स्थिति में प्लॉट स्वामियों को नोटिस जारी करने तथा निर्धारित समय सीमा में सफाई और घेराबंदी कराने का प्रावधान होता है। इसके बावजूद आज तक संबंधित प्लॉट स्वामियों को नोटिस जारी न किया जाना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। यदि समय रहते नोटिस जारी किए जाते, तो कॉलोनी में गंदगी की यह समस्या उत्पन्न ही नहीं होती। 

 इतना ही नहीं, कॉलोनी में कई स्थानों पर पुराने सीवर टैंक खुले पड़े हुए हैं, जो किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। छोटे बच्चों और राहगीरों के लिए यह स्थिति अत्यंत खतरनाक बनी हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित विभाग किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। जबकि जिम्मेदार प्रशासन का कर्तव्य है कि संभावित खतरों को समय रहते समाप्त किया जाए। 

 

स्थानीय नागरिकों की प्रशासन से मांग है कि—खाली पड़े प्लॉट स्वामियों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएं खाली प्लॉटों से कूड़ा तत्काल हटवाया जाए सभी खाली प्लॉटों की घेराबंदी सुनिश्चित कराई जाए खुले पड़े सीवर टैंकों को तुरंत बंद कराया जाए कॉलोनी के रखरखाव की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाए।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना