EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीराधा दामोदर मन्दिर में अक्षय तृतीया पर हुआ "श्री दामोदर सुधा" पंचांग व कैलेंडर का विमोचन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    23 Apr 2026 19:23 PM



वृन्दावन। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर मन्दिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरुलता गोस्वामी जी (मां गुसाई) के पावन सान्निध्य में "श्री दामोदर सुधा" मासिक पत्रिका के अप्रैल 2026 अंक व्रतोत्सव निर्णय पंचांग का विमोचन किया गया। साथ ही श्रीराधा दामोदर की छवि के साथ संलग्न कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। जो कि हिदू पंचांग के आधार पर बनाया गया है। इसमें 19 मार्च 2026 से लेकर 06 अप्रैल 2027 तक की सभी तिथियों और पर्व त्योहारों आदि का विस्तृत विवरण है।

मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण कृष्ण गोस्वामी एवं आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि श्री जीव गोस्वामी सेवा ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) के द्वारा प्रकाशित व बाबा किशोरी दास महाराज के द्वारा निर्मित "श्री दामोदर सुधा" मासिक पत्रिका के अप्रैल 2026 अंक व्रतोत्सव निर्णय पंचांग का संपादन परमेश्वर दास ने किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूज्य पिताश्री निर्मल चंद्र गोस्वामी के शुभ आशीर्वाद एवं सद्प्रेरणा से "श्री दामोदर सुधा" मासिक पत्रिका को देश भर में श्री जीव गोस्वामी सेवा ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) के द्वारा निःशुल्क वितरित किया जाता है।जिससे असंख्य व्यक्ति लाभान्वित होते हैं।

इस अवसर पर मन्दिर के सेवायत आचार्य पूर्णचन्द्र गोस्वामी महाराज, ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष व प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना